फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नीलगाय से टकराई स्टेशन जा रही वैन, डुमरियागंज के छह लोग घायल

विज्ञापन
नीलगाय से टकराई वैन, छह सवारियों को आई मामूली चोट। संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के खरहरा पोखरे के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सवारियों से भरी वैन के सामने अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और नीलगाय से टकरा गया। वैन में सवार छह सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज कस्बा निवासी वैन चालक सुनील डुमरियागंज से छह सवारी लेकर बस्ती रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। इन सवारियों को मुंबई जाना था और बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। सोनहा थाना क्षेत्र के खरहरा पोखरे के पास वैन के सामने अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और नीलगाय से टकरा गया। वैन सवार सभी सवारियों को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। वैन में फंसे सवारियों को निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद सभी सवारी दूसरे वाहन से बस्ती रेलवे स्टेशन रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें