बस्ती। सदर ब्लॉक के मधुकरपुर निवासी रविकांत भट्ट का चयन टी-20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच के रूप में हुआ है। बचपन से ही रविकांत भट्ट की क्रिकेट खेलने में विशेष रूचि थी। यह जानकारी देते हुए बस्ती वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि रविकांत भट्ट का चयन जिले के लिए गौरव का विषय है। बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से उन्होंने कम सुविधाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल की। वे क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे हैं। बताया कि रविकांत दिल्ली में अनेक क्रिकेट एकेडमी संचालित कर युवाओं का खेल की दुनिया में भविष्य संवार रहे हैं। विक्रांत भट्ट, जीडी मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय, यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र ने खुशी जताई है। संवाद