बस्ती। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए स्कूल बस हादसे की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के दाैरान लापरवाही के कारण हुआ था।
गायघाट की दिशा से आ रही सहारा ट्रेवल्स की दो बसें तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनमें से एक बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। मामले में फेंटवा निवासी वीरेंद्र उपाध्याय ने थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया कि स्कूल से करीब 200 मीटर पूरब स्कूल बस सड़क के किनारे खड़ी थी और चालक बच्चों को बैठा रहा था। इस दौरान सहारा बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद