फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुत्तों के झुंड ने हिरन पर किया हमला

विज्ञापन
नरायनपुर तिवारी गांव में हिरण का ​इलाज करते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कुत्तों के झुंड ने एक हिरन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए हिरन गांव की ओर भाग आया, जहां ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घायल हिरन काफी देर तक गांव में ही पड़ा रहा।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। ग्रामवासी राम आशीष यादव, प्रवीण तिवारी, नवीन तिवारी, सुंदर तिवारी अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर घायल हिरन की देखरेख की। उसने के पानी की व्यवस्था की
वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ठेले के जरिए हिरन को पशु चिकित्सालय हर्रैया ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। लोग मामले को लेकर हैरान हैं। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें