फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक नया पॉजिटिव केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का एक नया पॉजिटिव केस मिला
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सोमवार को कोरोना का केवल एक नया केस मिला है, जबकि पहले से पॉजिटिव में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 16 हो गई है। सोमवार को 579 लोगों के नमूने जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। बताया कि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक नया पॉजिटिव केस मिला है, जबकि सात रिकवर होकर निगेटिव हो गए हैं। अब 16 पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट दी गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल किट का परिणाम बहुत अच्छा है। इसका लाभ मरीजों को मिला है। गांव-गांव इसका वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें