फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी, मां बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। गौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले कुशाग्र श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गौर थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के रहने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव बांदा जिले में सिंचाई विभाग में तैनात है और वह अपने विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे अप्रैल से लेकर जून 2025 के बीच में कुल सात लाख रुपये लिए। जब वह नियुक्ति पत्र की मांग करने लगे तो अजय कुमार श्रीवास्तव फर्जी तरीके से कूटरचित चयन सूची तैयार कर दे दिया। विभाग में जब सत्यापन कराया गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित कुशाग्र श्रीवास्तव जब अपने पैसे की मांग करने लगे तो आरोपी की मां सुशीला देवी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान समय में आरोपी लखनऊ के थाना चिनहट के बगल मानस गार्डन कॉलोनी बीबीडी पुलिस चौकी के बगल में रहते हैं। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि कुशाग्र श्रीवास्तव की तहरीर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में अजय कुमार श्रीवास्तव और सुशीला देवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक रामरेखा यादव की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें