फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शाम को घर से निकले सफाईकर्मी की सुबह बोरे में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के अकला टोला डड़वापुर गांव के रहने वाले सफाई कर्मी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सफाईकर्मी की लाश बोरे में भरकर गांव से 700 मीटर की दूरी पर बिठलापुर गांव के निकट नहर में फेंकी हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग एकत्र हुए। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त सफाईकर्मी विनय वर्मा 40 के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एएसपी श्यामकांत, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार एवं फोरेंसिक टीम भी पहुंची। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य संकलित किए गए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से ही जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की गहनता से छानबीन में पुलिस जुट गई है। सफाईकर्मी विनय हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा गांव में तैनात थे। वह परिवार के साथ बस्ती में रहते थे। मृतक के चाचा बैजनाथ ने बताया कि शनिवार को खेती के काम से विनय गांव आए थे। रविवार की शाम बाजार से सब्जी लाकर घर दिए और अपनी मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बाइक से सीवान की तरफ निकल गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने रात भर उनकी काफी तलाश की लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह आठ बजे के करीब बिठलापुर गांव के नहर में लाश मिलने की चर्चाएं होने लगी तो वहां परिजन भी पहुंचे। परिजन बोरे में भरी गई लाश की पहचान विनय के रूप में की। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर का ऊपरी भाग प्लॉस्टिक की बोरी से ढका हुआ था। कमर के नीचे का हिस्सा बोरे से बाहर दिख रहा था। घटनास्थल से विनय की बाइक नहीं मिली है। परिजन और गांव के लोग आसपास काफी खोजबीन किए। लेकिन उनकी बाइक कहीं नहीं मिली। सूचना के बाद विनय की पत्नी दीपमाला, बेटा ऋतुराज और बेटी रिंसू बस्ती से पहुंचे। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी की तरफ से पति के हत्या का आरोप लगाया गया है। पत्नी का कहना हैं कि उनके पति के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के निशान भी मिले हैं। अभी घटना की कोई वजह नहीं सामने आईं हैं। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बाइक न मिलने से कई और संदेह व्यक्त किए जा रहे हैं। पुलिस बाइक का भी पता लगाने में जुट गई है।
नहर में लाश मिलने की सूचना के तत्काल बाद मौके पर फोर्स भेजी गई हैं। घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य भी संकलित कराया गया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई हैं। कुछ संदिग्ध फरार भी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बहुत जल्द इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें