फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में दिनदहाड़े चोरी, साढ़े तीन लाख नकदी समेत जेवरात उड़ाए

Sat, 23 May 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पैकोलिया थाना क्षेत्र नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड की घटना
विज्ञापन

- रिश्तेदार के सगाई समारोह में लखनऊ गया था टेलर मास्टर का परिवार



बभनान। लखनऊ में इंगेजमेंट में शिरकत करने गए टेलर मास्टर के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखो के जेवरात पर हाथ साफ किया। देर रात घर लौटे ट्रेलर मास्टर ने घर में बिखरे हुए सामान देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर डायल 112 व पैकोलिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही पहुंची डायल 112 व पैकोलिया थाना की पुलिस घटना के खुलासे के लिए छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में सिलाई ट्रेलर का काम करता है। बृहस्पतिवार को परिवार शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गया हुआ था। घर पर कोई दिन भर मौजूद नहीं था। रात 10 बजे दुकान बंद कर घर लौटा तो देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है और घर में तीन अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बताया कि घर में रखें 3 लाख 50 हजार रुपये नकद टेलर की दुकान पर काम करने वाले कारीगर को देने के लिए रखा था। उसे उड़ा ले गए हैं। वहीं आठ सोने की अंगूठी एक सोने की चेन तथा दो सोने के हार चोरी कर लिया गया है। घटना के बाद से परिवार दुखी व डरा हुआ है। चोरी की दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर आसपास के लोग भी दहशत में हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया है। सर्विलांस की टीम शुक्रवार को दिन में आसपास के लोगों के मोबाइल नंबर की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैकोलिया अजय यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में ही चोरी की घटना हुई है। रात में 11 बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर छानबीन किया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें जांच में लगी हुई हैं। घर के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें