फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बड़ेवन चौराहे पर महिला आरक्षी और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
बड़ेवन चौराहे पर यातायात जागरूकता का संदेश दे रही महिला आरक्षी एवं एनसीसी कैडेट। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार को बड़ेवन चौराहे पर यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला आरक्षी एवं महिला एनसीसी कैडेट ने यातायात व्यवस्था संभाली। राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करके पंफलेट दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी/ यातायात कुलदीप सिंह यादव, आरटीओ प्रवर्तन सुरेश मौर्या, पीटीओ शिवकुमार मिश्र, शहर कोतवाल बृजानंद सिंह व प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी की मौजूदगी में यातायात की कमान महिला आरक्षियों एवं एनसीसी महिला कैडेट को सौंपी गई। इन लोगों ने चौराहे पर खड़े होकर कुशल संकेतों के माध्यम से यातायात का संचालन किया।
आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। महिला आरक्षियों एवं कैडेटों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, बिना नशे के वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए पंफलेट वितरित किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक शाइस्ता खान, अनुपम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें