फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल

विज्ञापन
चंद्र नगर मथौली में छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु व अर्घ्य देती महिलाएं
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया। बनकटी, नगर बाजार, कुदरहा और लालगंज सहित कई क्षेत्रों में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

बनकटी के चंद्रनगर मथौली घाट पर प्रकाश और सजावट के विशेष इंतजाम थे। गोरखपुर की गायिका कंचन लता, अमित सिंह और विजय मोदनवाल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। ड्रोन कैमरे से घाट की निगरानी भी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरविंद पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
नगर बाजार के दुर्गा मंदिर पोखरे के घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात्रि जागरण में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह और नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। कुदरहा क्षेत्र में सरयू नदी के कई घाटों पर व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। परसांव गांव में कृत्रिम जलकुंड बनाकर भी छठ पूजा की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रों में रहा उत्साह: लालगंज बाजार के मनोरमा-कुआनो संगम तट और भक्तूपुर के विष्णु घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आसपास के कई गांवों से महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं और सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों को रंग-रोगन और बिजली के झालरों से सजाया गया था। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बबलू और चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा पुलिस के साथ मौजूद रहे।
कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द घाट पर सरयू नदी में व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। कौलेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी संस्कार शास्त्री ने महिलाओं को बैरिकेडिंग के आगे नहीं जाने की सलाह दी। रुधौली नगर पंचायत के घाटों पर भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा, जहां नगर पंचायत ने प्रकाश, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए थे।
पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर व्रतियों ने विधि-विधान से सूर्यदेव की आराधना कर अर्घ्य दिया। भीड़ को देखते हुए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तैनात रही। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि घाटों पर निगरानी की जा रही है।
छठ पूजा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का रंग भी देखने को मिला। बनकटी के चंद्रनगर मथौली घाट पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर बच्चों और युवाओं ने तस्वीरें खिंचवाईं और मोबाइल से पूजा का लाइव प्रसारण भी किया।

चंद्र नगर मथौली में छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु व अर्घ्य देती महिलाएं

चंद्र नगर मथौली में छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु व अर्घ्य देती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें