फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुंबई से किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। काेतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये इनामी बदमाश अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में फरारी काट रहा था। उसके लोकेशन को ट्रेस करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम मुंबई तक दबिश दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार बस्ती लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवा टोला निवासी प्रिंस 25 हजार का इनामी बदमाश है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दुष्कर्म, हमला और रंगदारी जैसे कुल 27 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता कि वह मुंबई में पहचान छिपाकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर दबिश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस को उसके उपयोग में लाए जा रहे नए नंबर का भी पता चल गया। इसके आधार पुलिस उसका लोकेशन ट्रैक करते हुए मुंबई पहुंच गई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से सटीक छापेमारी कर इनामी अजफरुल हक को दबाेच लिया। उसे बस्ती लाकर न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें