फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक नवंबर से दो माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 31 दिसंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दो दिन में 300 कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के अधीक्षकों को पत्र भेजकर अभियान का माइक्रोप्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें छूटे पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। इसके लिए परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में कार्ड बनाने की प्रगति अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें