फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास का पर्याय है समाजवादी पार्टी’

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सपा ही विकास को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है। इसका जनाधार ही विकास से जुड़ा है। गरीबों, किसानों, नौजवानों की अगुवाई करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों में लोगों ने विश्वास किया हैं।
विज्ञापन

ये बातें केबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने बुधवार को सुमही गौर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कहीं। समारोह की अध्यक्षता सुमही इंटर कालेज के प्रबंधक दुखहरण सिंह ने की। सपा प्रत्याशी वृजकिशोर सिंह डिम्पल ने कहा कि नौजवानों का सम्मान करने का काम व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया हैं जो विकास पिछले 10 वर्षों में बसपा शासनकाल में बस्ती जिले का नहीं हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा कि सपा ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। गौर ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह ने कहा कि पिछली बसपा सरकार के अत्याचार से ऊबकर जनता ने प्रदेश की बागडोर युवा मुख्यमंत्री को सौंपी है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राम केवल यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तिलकराम चौधरी ने कहा कि सपा की नीतियों से दम पर लोकसभा चुनाव में सफलता मिलेगी।
आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह ने आभार जताया। जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव, मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन, वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह, बंधू चौधरी, यज्ञेश पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, कपिलदेव यादव, डॉ. आरसी वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन सपा जिला महामंत्री निजामुद्दीन ने किया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक बाबूराम दुबे, शैलेंद्र सिंह, शैलेश पांडेय, जिलाजीत सिंह, देवेंद्र नाथ शुक्ल, डॉ. संजय सिंह, भगौती यादव, बिंदू यादव, शैलेश यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, जयहरगोविन्द सिंह, कम्मल यादव, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें