फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में मना गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का संयोजन ह्रुए।
विज्ञापन

65वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण स्थलों पर 25 और 26 जनवरी को विद्युत झालरें सजाईं गई। 26 जनवरी के भोर में ही उपासना स्थलों पर विशेष प्रार्थना हुई। सवेरे सात बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर सुशील कुमार, कलेक्ट्रेट में डीएम अनिल कुमार दमेले, विकास भवन मेें सीडीओ आईपी पांडेय ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। महात्मा गंाधी के चित्रों पर पुष्पार्चन किया गया। आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। कमिश्नर ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत शहीदों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। हमें इसे अक्षुण्ण रखने के लिए संविधान में निहित भावना के अनुरूप कार्य करने की शपथ लेनी होगी। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। अपर आयुक्त आत्मा राम सगर, जेडीए अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। यहां जीजीआईसी की बालिकाओं ने राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंडलायुक्त ने उन्हें पुरस्कृत किया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी ध्यान देने की अपील की और शपथ दिलाई। एडीएम राकेश कुमार, सीआरओ सोबरन सिंह, डिप्टी कलेक्टर सतीश चंद्र, संजय पांडे, जगबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
पशुपालन मंत्री ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
पुलिस लाइंस में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंत्री राज किशोर सिंह ने ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस परेड की सलामी ली। सराहनीय सेवाओं के लिए उन्होंने गणमान्य नागरिकों तथा पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। इनमें शैलेश कुमार सिंह, रघुवीर कुमार मिश्र, धर्मेंद्र यादव, गजेंद्र कुमार राय, शिवधारी प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अंबिका मिश्र, शमशेर सिंह, महेश, कमलसेन, रामअशीष आदि प्रमुख हैं। मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों तक पहुंचे, यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। डीआईजी आरके स्वर्णकार को राष्ट्रपति पदक मिलने पर मंत्री ने बधाई दी। कहा कि सरकार ने डीएम और एसपी को प्रशस्ति पत्र दिया है। हमें देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों तथा पुलिस के जवानों को आकर्षक परेड के लिए नकद पुरस्कार भी दिया। परेड स्थल पर सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी व प्रतिष्ठित जन तथा अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन


महापुरुषों की प्रतिमाओं पर हुआ पुष्पार्चन
नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन किया गया। गांधी कला भवन में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण किया। विद्यालयों में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम प्रात: दस बजे से शुरू हुए। इनमें ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं संयोजित कराई गई। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करने वाले इन कार्यक्रमों में निबन्ध प्रतियोगिताएं, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इस उपलक्ष में विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षा के उद्देश्य से बृहद पौध रोपण के कार्यक्रम भी संयोजित हुए। शहीद स्मारकों तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर भी कार्यक्रम संयोजित हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से चिकित्सालय एवं कुष्ठाश्रम पर फल वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया। जिला कारागार में बंदियों का कार्यक्रम संयोजित कराया गया। इनमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम प्रमुख रहे। दोपहर में शास्त्री चैराहे से विकास कार्यक्रमों की एक झांकी तथा पुलिस एएनसीसी और होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त रूटमार्च निकाला। अपराह्न में राजकीय बालिका इंटर कालेज में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक आकर्षक प्रतियोगिता संयोजित कराई गईं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में सायं चार बजे नगर पालिका सभाकक्ष में एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी । वक्ताओं ने इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की चर्चा की। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम ग्रामों तहसीलों और विकास खण्डों में इसी प्रकार आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया व देश को संविधान की भावना के अनुरूप समाजवाद के रास्ते पर आगेे ले जाने का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में इस बार विकास योजनाओं को पूरी गति से क्रियान्वित कराने पर बल दिया गया। ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में शहीद स्मारकों पर पुष्पार्चन के साथ जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित करने का कार्यक्रम जोड़ा गया था। अधिकारियों ने सेनानियों के परिजनों से भेंटकर उन्हें राष्ट्र की भावना से अवगत कराया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम देर शाम तक चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें