संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को गौर ब्लाॅक परिसर में 93 जोड़ों ने सात फेरे लिए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल,ब्लॉ क प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल की मौजूदगी में वैवाहिक अनुष्ठान कराए गए। इस दौरान वर-वधु को उपहार भी भेंट किए गए।
एडीओ समाज कल्याण प्रशांत खरे ने बताया कि गौर ब्लॉक के 62, सल्टौआ गोपालपुर के 26 और नगर पंचायत बभनान के पांच जोड़ें सामूहिक विवाह में शामिल रहे। मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। अब गरीब परिवार को अपनी बेटी की शादी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से गरीब परिवार को लाभ हो रहा है। उन्होंने कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडीओ समाज कल्याण गौर प्रशांत खरे ने किया।
इस मौके पर आदर्श नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष प्रबल मालानी,जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) लालजी यादव, बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, जिलाजीत सिंह, विशाल सिंह, दिग्विजय सिंह, रणधीर यादव आदि मौजूद रहे।