फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्रकहिया में निकल गई स्वच्छता अभियान की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कहिया में निकल गई स्वच्छता अभियान की हवा
विज्ञापन

पानी निकासी व गंदगी से परेशान हैं नागरिक, जिम्मेदारों को कोस रहे वार्डवासी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वच्छता सर्वेक्षण में भले ही शहर की रैंकिंग बढ़ गई हो, लेकिन धरातल पर यह धड़ाम होती दिख रही है। तुर्कहिया वार्ड की गलियों में बिखरे कूड़े यहां की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं। जानकर हैरानी होगी कि इस वार्ड में एक सफाई नायक सहित सात सफाई कर्मी तैनात हैं, बावजूद इसके यहां की सफाई व्यवस्था बद से बदतर है। लोगों का कहना है कि गलियों और चौबारों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिनकी दुर्गंध से जीना मोहाल रहता है, लेकिन जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं पड़ती है।
बुधवार को जब टीम अमर उजाला स्वच्छता की हकीकत जानने तुर्कहिया मोहल्ले में पहुंची तो स्काउट भवन के पीछे जीएन साहब की मस्जिद के बगल में कूड़े का ढेर लगा नजर आया, जिसको लेकर नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद अफजल हुसैन के घर के बगल एक प्लॉट में कई घरों का गंदा पानी एकत्रित हुआ था, जिससे उठती दुर्गंध यहां के वासियों की परीक्षा ले रही है। यही हाल रविंद्र नाथ श्रीवास्तव के मकान के सामने खाली पड़े प्लॉट का है। यहां भी कई घरों का गंदा पानी इकट्ठा होता है, जिससे सड़ांध उठ रही है।
विज्ञापन

वार्ड वासी मोहम्मद साजीदीन रिजवी ने कहा कि हफ्तों कूड़े का ढेर लगा रहता है। शिकायत पर सफाईकर्मी आते तो हैं, पर कूड़ा उठाने के बजाए जलाकर उसका वहीं निस्तारण कर देते हैं। इसके नाते नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत तक होने लगती है। कुसुम शुक्ला ने कहा कि पानी निकास की कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार अनसुना कर देते हैं। सुरेश चंद्र गौड़ ने बताया कि वार्ड की गंदगी को देखकर तो सरकार के दावे हवा-हवाई लगने लगे हैं। गंदगी भरे वातावरण में जीना मोहाल हो गया है। रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि वोट मांगने जब नेता दरवाजे पर पहुंचते हैं, तो लोक लुभावने वादे करते हैं। इसके बाद वे खुद ही हवा हो जाते हैं। जैद अहमद ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों को पत्र व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


ईओ ने कसे सफाई कर्मियों के पेंच
वार्ड की समस्या को लेकर जब ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी को जब वार्ड की हालत से वाकिफ कराया गया तो तत्काल उन्होंने सफाई नायक सहित वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों को तलब किया। निर्देश दिए कि वार्ड की सफाई में कोताही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें