फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेष्ट के घर पहुंचे सांसद, थपथपाई पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 92 लगाने का अनुरोध है
विज्ञापन

---------------------------------
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का बढ़ाया हौसला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के आवास विकास स्थित वशिष्ठ पुरम् में रविवार को उत्साह जैसा माहौल था। यहां राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा. सर्वेष्ट मिश्र को सम्मानित करने सांसद हरीश द्विवेदी आने वाले थे। डा. सर्वेष्ट की प्रतिभा से गदगद सांसद तय समय शाम करीब पांच बजे उनके आवास पर पहुंचे। उनको माला पहना कर उनकी पीठ थपथपाई। करीब दो घंटे उनसे शून्य से शिखर तक पहुंचने का फलसफा जाना। सांसद ने उनकी हौसला अफजाई कर विद्यालय के विकास को हर सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
सांसद ने कहा कि सर्वेष्ट ने नाम के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जहां प्रदेश का नाम रोशन किए हैं वहीं जिले का भी नाम रोशन हो गया है। उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए जो बन पड़ेगा किया जाएगा।इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पं. सरोज मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता परिपूर्णा पांडेय, राजेश पाल चौधरी, दिलीप पांडेय, विवेक मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, विशाल पांडेय व एसएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बेटे ने माता पिता को समर्पित कर दिया सम्मान
माता-पिता के लिए उनके बेटे से बढ़ कर कोई नहीं होता। यह सच है, मगर डा. सर्वेष्ट की सफलता के बाद उनके माता ब्रह्मावती, पिता रामनाथ मिश्र तक शायद कोई नहीं पहुंचा। शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में बेटे को पुरस्कार प्राप्त करते टीवी पर देखने के बाद बुर्जुग माता- पिता शायद बेटे की राह ही निहार रहे थे। रविवार की सुबह सर्वेष्ट मंदिर जाने के बजाय गौर ब्लाक के बेलसड़ गांव में अपने जीते-जागते भगवान माता पिता के पास पहुंच गए। चरणों में अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। बेटे को करीब पा बुजुर्ग माता- पिता की आंखे छलक गईं। बाबा-दादी के साथ पिता की एक क्लिक उनके पुत्र कार्तिकेय ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें