सदर तहसील सभागार में कामन सर्विस सेंटर की ओर से जीएसटी पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिलेभर के सीएससी का संचालन करने वाले मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएससी जिला प्रबंधक महबूब अहमद ने की।
जीएसटी के बारे में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर एसएम पांडेय ने सवाल जवाब के जरिए लोगों को जीएसटी के लागू हो जाने के बाद होने वाले फायदे के बारे में बताया। कहा कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने से देश में कारोबार करने में आसानी होगी। व्यापारी देश के किसी भी कोने से सामान ला और ले सकता है, उस किसी परमिट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सामान लाने के रास्ते में कोई अनावश्यक रूप से परेशान नहीं कर सकता है। फार्म 38 के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। केस नहीं कराना पड़ेगा। कहा कि जीएसट में प्रत्येक व्यापारी अपने द्वारा रिटर्न में घोषित कर दायित्वों के आधार पर खुद कर निर्धारित माना जाएगा। केवल आडिट के लिए चुने गए व्यापारियों का कर निर्धारण होगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अरूण कुमार पांडेय, असिस्टेंड कमिश्नर आलोक कुमार तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यूबी मल्ल, राजेश चौधरी, बृजलाल यादव, क्रांति कुमार, भगवान दास, ओमजी गुप्त, जान पांडेय, कृष्ण कुमार यादव, मो. वहीद सहित अन्य मौजूद रहे।