फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखे से दूसरे के खाते में भेजे 70 हजार, केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 01:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- इनफार्मेशन सेंटर संचालक की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज पुलिस ने दुकानदार से धोखाधड़ी कर दूसरे के बैंक खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के आरोपी पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र के कोप निवासी अविनाश ने तहरीर देकर बताया कि वह महादेवा चौराहे के पास इनफार्मेशन सेंटर चलाते हैं। दो मई 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और 25 हजार रुपये नगद देकर दो अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी।
इसके बाद सात मई को दोबारा दुकान पर आया और सात हजार रुपये नकद दिए। इसमें से छह हजार रुपये दो बैंक खातों में भिजवाए और एक हजार रुपये छोड़कर चला गया। इसी दिन करीब घंटेभर बाद वापस आकर नुसरतजहां नाम के बैंक खाते में बचा हुआ एक हजार रुपये भी भेजवा दिया। ट्रांसफर की गई रकम की जांच के लिए उसने मोबाइल अपने हाथ में लेकर धोखे से 70 हजार रुपये नुसरत जहां के खाते में और भेज दिया और तत्काल बाइल लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर जब मोबाइल में बैलेंस चेक किया तो पता चला कि 70 हजार रुपये दूसरे के खाते में भेज दिया गया है। तमाम प्रयास करने के बाद भी रुपये वापस नहीं आए। मामले में केस दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें