फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 689 क्षय रोगी मिले आएगी जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। 24 मार्च से चलाए जा रहे अभियान में अब तक कुल, 689 क्षय रोगियों की खोज की गई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों को लेकर विभाग भी अलर्ट हुआ है। रिपोर्ट के बाद, अब शासन से जांच टीम बस्ती आएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि अभियान का पर्यवेक्षण करने सोमवार को स्टेट की चार सदस्यीय टीम बस्ती आएगी। टीम सीएचसी गौर और परशुरामपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य शिविर की जांच करेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि जनपद में अप्रैल तक 15,786 व्यक्तियों का एक्स-रे करते हुए अन्य स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की गईं। हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से दो से पांच मिनट में रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जा रहा है। जिससे यह पता चलता है कि मरीज का एक्स-रे सामान्य है अथवा असामान्य।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत कुल 3567 लोगों का सैंपल एकत्र करते हुए जांच कराई गई। जिसमें कुल, 689 मरीजों में क्षय रोग की पुष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें