फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के बखान से पदयात्रा समापन

Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत में कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विक्रमजोत। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए शुरू हुई कमल संदेश पदयात्रा का समापन शनिवार को हो गया। कमल संदेश पद यात्रा पहली दिसंबर से शुरू हुई थी।
सांसद हरीश द्विवेदी और हर्रैया के विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा विक्रमजोत कस्बे में निकली। क्षेत्र में घूमकर भाजपा की नीतियों व सरकार के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों से सुविधाओं व परेशानियों के बारे में जानकारी ली। समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, सौभाग्य समेत कई योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। विधायक अजय सिंह ने लोगों से मिल रही सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली। कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। इस दौरान रामस्वारथ सिंह, अग्रेज सिंह, सुधाकर तिवारी, प्रिंस सिंह, विजयनथ शर्मा, राकेश फौजी, जगप्रसाद वर्मा, संजय यादव, निलेश सिंह, रविन्द्र सिंह बीडीसी, राजेश मास्टर, आदर्श पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


बनकटी और बभनान में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां समझाईं
बनकटी/बभनान। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता पदयात्रा कर रहे हैं। शनिवार को बनकटी और बभनान क्षेत्रों में जनसंपर्क कर योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया।
बनकटी में मंडल अध्यक्ष रमेश अग़हरि के नेतृत्व में देईसाड़ से पदयात्रा निकाली गई। विधायक रवि सोनकर, अजय सिंह गौतम, अश्वनी उपाध्याय, रविचंद्र पांडेय आदि ने पदयात्रा के बाद चौपाल लगाई। कहा कि सरकार जनहित में तमाम योजनाएं चला रही है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना आदि से सबका साथ सबका विकास हो रहा है। इस दौरान बाबू राम चौधरी, जगदम्बा शुक्ला, फूल देव तिवारी, प्रदीप पांडेय, शिबू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बभनान में चंद्रशेखर आजाद पार्क में चौपाल लगी। संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने किया। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा सरकारें आती हैं।काम करती हैं लेकिन मोदी जी के आने से देश का सम्मान विदेशों में भी हो रहा है। महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने कहा कि आयोग में मुस्लिम परिवार से 90 फीसदी मामले आते हैं। तीन तलाक के मामला उठाने के बाद उत्पीड़न में कमी आई है। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्लाश, ध्रुव नारायण सिंह, मुन्ना बाबा, राजेश त्रिपाठी, आत्मा प्रसाद पाठक, शैलेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान संतोष शुक्ला, राजेश कमलापुरी, पंकज दुबे ,मंसाराम गुप्ता, विष्णु कसौधन, विनय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें