फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पुस्तक का इंतजार

विज्ञापन
पैरियाटोला प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते बच्चे
विज्ञापन
गौर। सरकार ने कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को भी मॉडल और अंग्रेजी माध्यम से विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए जिले में 70 विद्यालयों का चयन किया गया, मगर इन विद्यालयों की हकीकत कुछ और ही है। पुस्तक के अभाव में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शिक्षकों की कमी व संसाधन के अभाव में आज भी पुरानी पद्धति व्यवस्था से किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नए सत्र के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गौर ब्लॉक में कुल पांच विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मुसहा, जलालाबाद, अंबेडकर नगर, परसागना व भरवलिया शामिल है। इन विद्यालयों में जुलाई बीतने को है, मगर अभी तक बच्चों को पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया और न ही शिक्षकों की तैनाती हुई। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद में पहुंची तो यहां 124 बच्चों का नामांकन है, जिसके सापेक्ष में 85 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक विकास चंद्र मिश्र कक्षा में बच्चों को पढ़ाते मिले, जबकि सहायक अध्यापक लालचंद, शिक्षामित्र आराधना दुबे, सत्यभामा दुबे अपने-अपने कक्ष में मौजूद मिलीं। विद्यालय में शौचालय की स्थित बदतर है।
सीट के अभाव में शौचालय ध्वस्त पड़ा है। बिजली कनेक्शन न होने से बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पुस्तक का अभाव एवं शिक्षकों की तैनाती न होने से शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ाती जा रही है। वहीं दूसरी और बभनान नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक अंबेडकरनगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकरनगर में कुल 42 बच्चों का नामांकन है, जिसमें 30 बच्चे मौजूद थे। प्रधानाध्यापक चेतन सिंह व सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद बरामदे में बैठे मिले। शिक्षामित्र सुरेंद्र कुमार मौजूद नहीं थे। विद्यालय शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है। बीईओ कपिल देव द्विवेदी ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के लिए ब्लॉक के पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। जहां पर कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई होनी है, कुछ समस्या कॉपी किताब और शिक्षकों की तैनाती को लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें