फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : नगरीय नोडल अधिकारी समेत 57 लोग पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : नगरीय नोडल अधिकारी समेत 57 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

जिले में अब 209 एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी सहित 57 पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। जिले में अब 209 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 1599 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि संक्रमण की गति तेज है। ऐसे में यदि जरूरत हो तभी बाजार में निकलें। कहा कि लगातार जांच का क्रम जारी है, मगर अब धीरे-धीरे कोरोना की गति तेज हो रही है। ऐसे में सतर्क रहें, स्वस्थ रहें। कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें। आवश्यकता पर यदि निकलें तो भीड़ भाड़ से बच कर रहें, मास्क जरूर लगाएं। हाथ धोते रहें। सीएमओ ने कहा कि रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जांच के लिए टीम लगाई गई है। टीकाकरण भी तेज गति से हो रहा है। कहा कि कोरोना की चुनौती से निपटने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। लेवल वन के चार अस्पतालों में तीस-तीस बेड तैयार किए गए हैं, जबकि ओपेक चिकित्सालय कैली को लेवल टू का अस्पताल घोषित किया गया है। यहां तीस बेड ओमिक्रॉन से पीड़ितों के लिए, जबकि 50 बेड का पीआईसीयू व 170 बेड कोरोना के लेवल टू के मरीजों के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें