फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में लगी आग, चालक और खलासी ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम में लगी आग, चालक और खलासी ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

हाईवे पर हड़िया चौराहे के निकट हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाने के हड़िया चौराहे के निकट अज्ञात कारणों से डीसीएम में आग लग गई। चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने आग बुझाई। आग लगने पर हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कानपुर से कुरकुरे लादकर एक डीसीएम बृहस्पतिवार को गोरखपुर जा रही थी। देर शाम 6:30 बजे जैसे ही डीसीएम हाईवे के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया फ्लाई ओवर (करही) गांव के पास प डीसीएम फ्लाई ओवर को पार कर आगे बढ़ी तभी आग लग गई। यह देखकर चालक अनिल कुमार और खलासी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर कूद गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी जल गई। सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव और एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा पहुंच गए। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई और आसपास के लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया। डीसीएम में आग लगने से बस्ती से गोरखपुर की लेन में जाम लग गया। आसपास गांवों की भीड़ भी जलती डीसीएम को देखने के लिए जुट गई। पुलिस ने गाड़ी को किनारे कराकर जाम हटवाया। पुरानी बस्ती के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई। चालक और खलासी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें