फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना:जिले में 55 लोग पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 55 लोग कोराना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में रविवार को 55 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 413 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से 45 लोगों की रिपोर्ट रविवार को मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर (रैपिड रिस्पांस टीम) आरआरटी ने कुल 885 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है। सीएमओ ने कहा कि जिले भर में पॉजिटिव केस आ जरूर रहे हैं, मगर सभी की स्थिति सामान्य है। पॉजिटिव मिले लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। उन पर आरआरटी नजर रखती है। ऐसे लोगों को कोरोना किट उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें दवाएं हैं। उन्हें इसका प्रयोग कर खुद को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना से केवल एक मौत हुई है। वह भी पहले से बीमार था। फिलहाल सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइड लाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें