फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अड़े लेखपाल, धरना जारी

विज्ञापन
सदर तहसील पर लेखपालों ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

लेखपालों का सदर तहसील परिसर में धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पद नाम बदलने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने व ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पूरी कराने के लिए लेखपालों का धरना सदर तहसील परिसर में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने सभा की और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पद नाम बदलकर राजस्व निरीक्षक किए जाने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे बढ़ाने सहित आठ सूत्री मांगें पूरा किए जाने की मांग की। लेखपालों ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने, बाइक, स्टेशनरी व विशेष भत्तों में वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी किए जाने की मांग बी की। अध्यक्षता सुखवीर सिंह यादव व संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। धरने को विजय कुमार श्रीवास्तव, शिवमूरत प्रसाद, अनिल कुमार मिश्र, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, युगुल किशोर वर्मा, कमल भान पांडेय, आमोद आर्य आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर विनय कुमार तिवारी, संजय चौधरी, मुकेश कुमार, रीना यादव, मनीषा द्विवेदी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, रामजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें