फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूड़घाट फीडर ठीक करने में एसएसओ झुलसे, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मूड़घाट फीडर में शनिवार को अचानक खराबी आ गई। मौके पर मौजूद सब स्टेशन आफिसर जय प्रकाश ने स्थिति संभालने की कोशिश की तो हादसा हो गया। अचानक वहां आग निकलने लगी। इसकी चपेट में आने से एसएसओ गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर रविवार को मूड़घाट व हवेलिया फीडर से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं के घर में पिछले 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। अधिकारियों ने देर रात आपूर्ति बहाल होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र व इर्द-गिर्द के गांवों को मूड़घाट व हवेलिया फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार की सुबह अचानक मूड़घाट फीडर के आउट गोइंग पैनल में खराबी आ गई। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद संविदा एसएसओ जय प्रकाश को हुई वे सक्रिय हो गए। उन्होंने पैनल को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया, मगर अचानक आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक वे आग की चपेट में आ गए। उनका हाथ व शरीर के कई हिस्से झुलस गए। मौके पर मौजूद बिजली के अन्य संविदा कर्मी उन्हें लेकर चिकित्सालय गए। इस बीच सूचना के बाद विभाग के आला अफसर भी अस्पताल पहुंच गए। विभागीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद अधिकारी मूड़घाट फीडर पर पहुंचे। इसके बाद लाइन बंद कर टीम पैनल दुरुस्त करने में जुट गई। हालांकि यहां स्थापित चारो पैनल जर्जर अवस्था में पाए गए, मगर पहले एक को बदलने का काम शुरू हुआ। बाद में पुराने होने के कारण अन्य पैनलों को ठीक करने में टीम जुट गई। इसके चलते हवेलिया व मूड़घाट क्षेत्र के दर्जन भर मुहल्लों व शहरी क्षेत्र के आसपास के गांवों में आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
विद्युत वितरण खंड एक के अधिशासी अभियंता इं. एके सिंह ने बताया कि एसएसओ जय प्रकाश का हर संभव इलाज हो रहा है। यहां लगे सभी चारो पैनल बदले जा रहे हैं। इसमे एक पैनल इनकमिंग का जबकि तीन आउटगोइंग हैं। इन्हें देर रात तक बदल दिया जाएगा। टीम मौके पर कार्य कर रही है। यह सही है कि पिछले 36 घंटे से दर्जनों मुहल्ले व शहर के आसपास के गांव जहां इन फीडरों से आपूर्ति होती है पूरी तरह बंद है, मगर देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नीरज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें