फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा संचालक से 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठा संचालक से 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

नगर बाजार ( बस्ती)। थानाक्षेत्र के नूरचक पिलाई स्थित एक ईंट-भट्ठे के संचालक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि असलहा दिखाकर भट्ठा मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कच्चे ईंट की पथाई के लिए चल रही जेसीबी मशीन को रोकते हुए मजदूरों को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। नगर पुलिस ने भट्ठा मालिक की तहरीर पर इसी थाने के छबैला निवासी चंदन सिंह व आजाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मटेरा निवासी भट्ठा मालिक जहीरुल हक का नूरचक पिलाई में ईंट-भट्ठा है। थाने पर तहरीर में बताया है कि 19 दिसंबर की शाम चंदन सिंह व आजाद सिंह निवासी छबैला उनके ईंट-भट्ठे पर आए। असलहे दिखाकर उनसे पचास हजार की रंगदारी मांगी। बोले अगर पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। इस दौरान ईंट-भट्ठे पर कच्चे ईंट की पथाई के लिए चल रही जेसीबी मशीन को रोकवा दिया। भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों को अपशब्द कहते हुए काम करने पर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें