फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास के चयनित पात्रों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल, सासंद प्रतिनिधि राकेश शर्मा व ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी रहे।
विज्ञापन

समापन अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ अरविंद पांडेय ने लोगों से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए घर में शौचालय बनवाएं। साथ ही बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढाने की बात कही। कहा कि पंडित जी के एकात्मवाद को समझने के लिए मानव को मानव समझना आवश्यक है। बीडीओ ने विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित 37पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिया गया। ब्लॉक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने आभार जताया। सूचना विभाग की ओर से आए लोक कलाकार राम भवन यादव ने शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें