फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 33 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी नीट से 70 छात्र-छात्राओं ने कराया प्रवेश, अभी दो दिन बाकी
विज्ञापन

ऑल इंडिया नीट के तीन विद्यार्थियों का पहले हो चुका है नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में यूपी नीट-यूजी के एमबीबीएस विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार को भी चालू रखी गई। 33 नए छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस नए सत्र में दाखिला लिया। जबकि 47 विद्यार्थी 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश लेने वाले यूपी नीट के विद्यार्थियों की संख्या अब 70 हो गई है।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 100 सीटें निर्धारित हैं। इसमें यूपी नीट का कोटा 85 और ऑल इंडिया नीट के लिए 15 सीट आवंटित हैं। प्रथम चरण में ऑल इंडिया नीट में चयनित तीन विद्यार्थी यहां दाखिला ले चुके हैं। अभी ऑल इंडिया नीट के 12 और विद्यार्थियों का प्रवेश होना बाकी है। दूसरे चरण में यह रिक्त सीटें ऑल इंडिया नीट से आवंटित विद्यार्थियों से भरी जाएंगी।
विज्ञापन

इधर, यूपी नीट से आवंटित विद्यार्थियों का प्रथम चरण का प्रवेश शुरू है। चार दिन के भीतर कुल 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अभी यूपी नीट में चयनित विद्यार्थियों के लिए 15 सीटें रिक्त हैं। उम्मीद है कि अगले दो दिन में यह सीटें भी भर जाएंगी। नोडल अधिकारी एनएमसी डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि स्टेट कोटे से बस्ती मेडिकल कॉलेज में 85 सीटों पर प्रवेश होना है। अभी दो दिन का समय और बचा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने आ रहे छात्र-छात्राओं के मूल अभिलेख की जांच के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक विद्यार्थी का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होने के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित हो रहा है। प्रवेश प्रक्रिया में डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव, डॉ. विनोद, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. स्वराज शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें