फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साक्षात्कार से भर्ती किए जाएंगे 25 चिकित्सक, दूर होगी कमी

Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की कमी दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। वाक इंटरव्यू के जरिये चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
एक माह के अंदर चिकित्सकों का साक्षात्कार कर उन्हें संबंधित सीएचसी व पीएचसी पर तैनाती मिल जाएगी। जिले में कुल 14 सीएचसी व 39 पीएचसी हैं। कुछ पर चिकित्सकों की कमी के चलते रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्हें विवश होकर निजी अस्पताल जाना पड़ता है। अब उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। साक्षात्कार के जरिये चिकित्सकों की तैनाती इन अस्पतालों पर की जाएगी।
साथ ही, जिला, महिला और कैली अस्पताल में भी चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने बताया कि 15 नए पद और 10 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार किया जा रहा है। एक माह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीएचसी और पीएचसी पर खाली चिकित्सकों की जगह पर इनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सकों का साक्षात्कार सीडीओ व सीएमओ लेंगे। उसके बाद मेरिट के अनुसार उनका चयन किया जाएगा। वेटिंग लिस्ट वाले चिकित्सक को तब अवसर मिलेगा जब चयनित चिकित्सक ज्वाइन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें