फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग व रोडवेज पर चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने कोना छोड़ो अभियान चलाया
विज्ञापन

कंपनी बाग, रोडवेज, गांधीनगर में कई वाहनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को यातायात पुलिस ने शहर के रोडवेज और कंपनी बाग पर कोना छोड़ो अभियान की मुहिम चलाई। इसके तहत सड़क की पटरियों पर ठेेला लगाकर अतिक्रमण करने वालों को हटवा दिया। यही नहीं यातायात टीम ने पुलिस के सहयोग से गांधी नगर इलाके में बेतरतीब ढंग से रास्ते को बाधित करने वाले वाहनों का भी चालान किया।
विज्ञापन

कंपनी बाग में यातायात उप निरीक्षक सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआई सिविल लाइंस विनोद यादव, हेडकांस्टेबल यातायात ज्ञानचंद यादव, कांस्टेबल यातायात राजू कुमार और चीता टीम के सहयोग से चौराहों पर खड़े होने वाले ऑटो चालकों और वहां ठेला आदि को हटवा दिया। इन लोगों को यातायात नियमों के संबंध में बताया गया। यातायात नियमों और सड़क चिह्न के बारे में विस्तार से बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इस दौरान नियमों के पंफलेट्स भी वितरित हुए। इसके अलावा टीएसआई और सहयोगियों ने गांधी नगर में गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों का चस्पा चालान कर आवागमन को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें