12,786 परीक्षार्थी हुए टीईटी परीक्षा में शामिल
3160 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी टीईटी
बस्ती। टीईटी की परीक्षा रविवार को 16 केंद्रों पर गहमा-गहमी के बीच हुई। परीक्षा में 15,928 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। लेकिन 12,786 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि 3,160 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें प्राथमिक के 1761 व जूनियर स्कूल के 1399 अभ्यर्थी शामिल रहे।
परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में कराई गई। डीएम अरविंद कुमार सिंह व एसपी संकल्प शर्मा परीक्षा के दौरान भ्रमण करते रहे। इसके अलावा पांच सेक्टर व 32 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर निरीक्षण करते दिखे। कुछ लोगों को मूल प्रमाण पत्र व पहचान पत्र के साथ न आने की वजह से परीक्षा देने से रोक भी दिया गया।
अंधे घंट देरी से मिला पेपर
बस्ती। किसान इंटर कालेज मरहा कटया में चार अभ्यर्थियों के नाम में गड़बड़ी की वजह से उन्हें आधे घंटे देरी से पेपर मिला। टीईटी अभ्यर्थी शिव कुमार चौधरी, सविता, मधुबाला व एक अन्य जब केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची, तो कक्ष में उनकी सीलिप नहीं लगी थी। इसकी शिकायत एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार व केंद्र व्यवस्थापक से की। उन्होंने ने लिस्ट में नाम न होने पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया। इसकी जानकारी डीआईओएस को दी गई। मगर समाधान नहीं हुआ। केंद्र पर पहुंचे बीएसए ट्रोल फ्री नंबर पर परीक्षा नियंत्रक इलाहाबाद से बात की। वहां से डीआईओएस के पास मेल से फोटो व रोल नंबर भेजा गया। उसके बाद चारों अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने दिया गया। इसके कारण अभ्यर्थियों को लेट से पेपर मिला।