फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित मिले 21 स्वास्थ्य कर्मी, डीएम ने एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना अनुपस्थित मिले 21 स्वास्थ्य कर्मी, डीएम ने एक दिन का वेतन काटा
विज्ञापन

बस्ती। नई व्यवस्था के तहत सीएचसी व पीएचसी के एमओआईसी प्रत्येक दिन कर्मियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति का ब्योरा व्हाट्सएप के जरिए डीएम को उपलब्ध कराते हैं। 21 जुलाई को डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी जांच की तो 21 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इन लोगों ने अपनी अनुपस्थिति के बारे में कार्यालय को कोई सूचना नहीं दी थी। डीएम ने स्थायी कर्मचारियों में सीएचसी रुधौली में एचएस (सुपरवाइजर) शेरबहादुर सिंह, यूडीसी सुरेंद्र बहादुर, परशुरामपुर में एक्सरे टेक्नीशियन धर्मेंद्र कुमार, हर्रैया में डीए अनिल कुमार मिश्र, एनएमए परमहंस, यूडीसी प्रदीप कुमार, दुबौलिया में एआरओ राजदेव चौधरी, सॉऊघाट में एएनएम प्रदीप कुमार सिंह, एसएच जय प्रकाश व भानपुर में एएनएम कुशलावती, एआरओ मुरलीधर वर्मा व संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में सीएचसी रुधौली में महिला चिकित्सक डॉ यास्मीन, डीसीपीएम ज्योति यादव, फार्मासिस्ट संतोष कुमार, सल्टौआ में एमओ डॉ पूनम दूबे, फिजियो राजेश कुमार, मरवटिया एसटीएस राहुल कुमार, दुबौलिया में डीईओ संजय यादव, सॉउघाट में एमओ (आरबीएसके) डॉ माधवी सिंह, आयुष्मान मित्र शिवानी चौधरी, एसटीएस अफजल हुसैन को ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने के चलते नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अस्थाई गोआश्रय स्थल आमा नारायणपुर ब्लाक सल्टौआ में मृत पशुओं के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम आशुतोष निरंजन ने पशु चिकित्साधिकारी पुरैना डॉ विजय प्रकाश को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसकी प्रति उन्होंने प्रमुख सचिव पशुधन को भेजते हुए इसे डॉ प्रकाश के व्यक्तिगत पत्रावली में अंकित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जुलाई को यहां तीन पशुओं की मृत्यु व एक के बीमार होने की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अपनी चिकित्सा टीम के साथ गोआश्रय स्थल पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होने पाया कि दफनाए गए दो पशु का शव भूमि से ऊपर था। डीएम ने कहा कि जांच में यह भी जानकारी मिली है कि डॉ विजय प्रकाश बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर चले जाते हैं। इससे स्पष्ट है कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम गोवंश संरक्षण में घोर लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें