फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 21 डॉक्टर मिले, सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 11 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले को 21 एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं। इसमें दो डॉक्टर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और अन्य को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू, जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू और जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया कि एनएचएम के जरिये 25 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। वॉक इन इंटरव्यू के लिए तिथि तय की गई थी। इंटरव्यू में 50 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उसमें 24 का चयन हो सका। इन डॉक्टरों को नौ सितंबर तक कार्यभार संभालने के लिए निर्देशित किया गया था। बुधवार तक 21 डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया। वहीं तीन अभी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे हैं। उन्हें बृहस्पतिवार तक मौका दिया गया है। बताया गया कि डॉक्टरों के आने से स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
जिले में डॉक्टरों की कमी है। इसके लिए सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर डॉक्टरों को तैनात करने की मांग की थी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर वॉक इन इंटरव्यू के एमबीबीएस डॉक्टरों के भर्ती के लिए अनुमोदन मांगा गया था। सहमति पर 25 डॉक्टरों के चयन संबंधी निर्देश मिले थे। जिसमें 24 डॉक्टरों का चयन किया गया था। इसमें से 21 डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों को ज्वाइन करने के लिए बृहस्पतिवार तक समय दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इन डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा नव चयनित डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज स्थित पीआईसीयू, एसएनसीयू, जिला अस्पताल के पीआईसीयू और महिला अस्पताल के एसएनसीयू समेत ब्लड बैंक और एनसीडी कार्यक्रम में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें