पांच केंद्रों पर 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित
सीबीएसई बोर्ड: सचल दल ने किया केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 तक पांच केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के लिए 2565 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के प्रभारी कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में कराई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड से जिले में 23 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं। इस सत्र से हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इससे पहले छात्र-छात्राएं का सेल्फ सेंटर होने के कारण अपने विद्यालय में ही परीक्षा देते थे। लेकिन बोर्ड ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए हैं। केंद्रीय विद्यालय में 214 छात्र पंजीकृत थे। केवल एक छात्र अनुपस्थित रहा। श्रीराम पाब्लिक स्कूल 401 पंजीकृत थे एक छात्र ने परीक्षा छोड़ी। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में 839 पंजीकृत थे, जिसमें से 20 ने परीक्षा छोड़ी है। सेंट जेवियर्स केंद्र पर 558 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी लेकिन निर्धारित समय तक 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट्रल एकेडमी में 553 पंजीकृत थे जिसमें दो परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। सचल दल टीम प्रभारी एके श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, जनार्दन यादव के साथ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, श्रीराम पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। कहीं कोई कमी नहीं पाई गई है।