फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट की चपेट में आया पेंटर,झुलसा1

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। घर की रंगाई-पुताई करते वक्त पेंटर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी कुदरहा ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डा. फैज वारिस ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुदरहा कस्बे के पास स्थित रामप्रीत माली के घर की जमालपुर निवासी उदयराज (35) पेटिंग कर रहा था। शुक्रवार को प्रथम तल के छज्जे पर बैठकर पुताई करते वक्त छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार उसके हाथ में चिपक गया। वहीं मौजूद मेंहदी हसन ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। चीख-पुकार सुन इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई।
नदी में पैर फिसलने से किशोर घायल
परशुरामपुर। क्षेत्र के मखौड़ा धाम में मनोरमा नदी स्नान करते समय पैर फिसलने से एक किशोर घायल हो गया। शुक्रवार शाम करीब छ बजे मजगवा गांव निवासी राम लौटन का 12 वर्षीय बेटा सौरभ प्रतिमा विसर्जन में गया था। स्नान करते समय पैर फिसल गया। वह सीढ़ियों के अप्रोच से टकरा गया,दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। उपस्थित लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

जुआ खेलते चार पकड़े गए
बस्ती। छावनी एसओ एमपी चतुर्वेदी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अमोढ़ा के पास दबिश दी गई,जिसमें चार जुआरी पकड़े गए। उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व दांव पर लगे 12 सौ रुपये बरामद किया गया। 13 जुआ अधिनियम के तहत उन पर अभियोग पंजीकृत कियागया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें