बस्ती। श्रीश्याम सेवा मंडल और दादी परिवार की ओर से दुर्गा प्रतिभा विसर्जन के दौरान मेला देखने आए लोगों के लिए पुरानी और नई बस्ती में दो स्थानों पर महाभंडारे का आयोजन हुआ। देर रात तक चले इस भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह महा भंडारा पिछले 17 साल से आयोजित हो रहा है।
श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से गांधीनगर के रामजानकी मंदिर के सामने और दादी परिवार की ओर से पुरानी बस्ती के नई बाजार में महा भंडारे का आयोजन हुआ। इन दोनों भंडारों के आयोजन में राजेंद्र मोदी, नितेश मोदी, प्रदीप मोदी, प्रेम मोदी, संजय मोदी, अजय मोदी, नंदलाल अग्रवाल, कमलेश मोदी, संजय गाडिया, कन्हैया अग्रवाल, पप्पू गाडिया, विशाल अग्रवाल, विष्णु तुलस्यान, गोपाल मोदी, अनुज मोदी, हिमांशु आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।