फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी मौका, बीस जनवरी तक बन सकते हैं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जनवरी तक मतदाता बनने का आखिरी मौका : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम किन्हीं कारणों से दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके लिए बीस जनवरी तक मतदाता सूची में शामिल होने का आखिरी मौका है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 20 जनवरी तक ऑनलाइन प्राप्त फार्म-छह आवेदन पत्रों का सत्यापन करके ही मतदाता बनाए जाएंगे। 80 वर्ष से ऊपर आयु के वृद्ध व दिव्यांग को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे कि वह घर बैठे मतदान कर सकेंगे।
यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग अफसर तथा सहायक रिटर्निंग अफसर को संबोधित कर रही थीं। कहा कि 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया जाएगा। विशेष रूप से जेंडर रेसियो का औसत सही करने के लिए महिला मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। कहा कि प्रत्येक सहायक रिटर्निंग अफसर को 80 से 90 बूथ आवंटित किए गए हैं। वह बूथों का भ्रमण करके मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे तथा नए मतदाता बनाने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। नए मतदाता बनाने की प्रतिदिन उनकी ओर से समीक्षा की जाएगी। वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए गांव में सार्वजनिक स्थान पर राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर न लगे हों। यदि लगे पाये जाते हैं तो गांव के सफाई कर्मी से उसको हटवा दें।
विज्ञापन

डीएम ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ नए मतदाता पहचान पत्र की डिलीवरी की समीक्षा की। निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं का कार्ड वापस आ गया है। उसे बीएलओ से डाकिया संपर्क करके वितरण कराना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार कार्ड डाक विभाग के माध्यम से सीधे मतदाता को पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने पोस्टमैन की सुविधा के लिए पूरे जिले के बीएलओ की सूची मोबाइल नंबर सहित डाक विभाग को उपलब्ध करावा दिया है।
संचालन एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने किया। डाक विभाग से अनुरोध किया है कि विधानसभा एवं तहसीलवार उप डाक घर की सूची उपलब्ध करा दें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, आनन्द श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, जीके झा, सूरज यादव, राघवेन्द्र पांडेय के अलावा बीडीओ व बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नामांकन कक्ष का निरीक्षण
डीएम सौम्या अग्रवाल तथा एसपी आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में न्यायालयों का निरीक्षण कर नामांकन कक्ष को देखा। नामांकन कक्ष में अधिकारियों के आने-जाने तथा उम्मीदवारों के आने-जाने एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें