टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दो घाटों पर सकुशल संपन्न हुआ। टिनिच, आमा, घुरहूपुर, साडी हिच्छा, बगलवा चौराह, खडसरपुर, साडी कल्प, तिनहरी, बदलूपुर और बेतौहा गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने शाम होते ही महादेवा और गटरा घाट पर विसर्जित किया।
प्रभारी निरीक्षक परमहंस यादव ने बताया कि गटरा पुल पर 13 और महादेवा घाट पर सात मूर्तियों का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। मौके पर चौकी प्रभारी हरिराय, राजस्व निरीक्षक शक्ति शरण यादव, प्रधान राम सागर और भारत चौधरी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। विसर्जन के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती रही। संवाद