फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपीट,,एंबुलेंस में दो महिलाओं ने बच्चों का दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में दो महिलाओं ने शिशुओं को दिया जन्म
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम सभा मुड़िलवा और माझा मानपुर गांव की अलग-अलग महिलाओं को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर के लोगों ने फोन के माध्यम से एंबुलेंस बुलाया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और चालक ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों जच्चा-बच्चा को सीएचसी गौर में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं।
मुड़िलवा गांव की रुखसाना (25) को रात में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता ली और गौर सीएचसी आ रहे थे। तेनुआ और टिनिच बाजार के बीच में ही पहुंचे थे कि एंबुलेंस में ही नवजात की किलकारी गूंजने लगी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हरिश्चंद्र यादव और चालक दुर्गेश यादव ने गाड़ी को खड़ी कर घर की महिलाओं के सहयोग से सावधानी पूर्वक रात करीब 10:50 बजे सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद वहां से जच्चा-बच्चा को गौर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी ओर माझा मानपुर गांव की महिला रेखा (32) को भी मंगलवार को रात में प्रसव पीड़ा होने लगी। घर के लोग फोन कर एंबुलेंस बुलाए और एंबुलेंस की सहायता से गौर सीएचसी आ रहे थे कि बेलवरिया जंगल गांव के पास प्रसूता रास्ते में एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। ईमटी हरिश्चंद्र यादव ने एंबुलेंस में प्रसव की सूचना एंबुलेंस के जिला प्रभारी राजन विश्वकर्मा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरजीत बरई ने एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और चालक की प्रशंसा की। वहीं, लोगों से यह भी अपील की गई है कि प्रसव पीड़ा शुरू होते ही एंबुलेंस को सूचना दें, इससे इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें