फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के दो टप्पेबाजों पर लगा गैंगस्टर 16-44-42

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के दो टप्पेबाजों पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन

बस्ती। शहर के विकास भवन व बड़ेवन के पास कार का शीशा तोड़कर बैग चुराने के आरोप में गिरफ्तार तमिलनाडु के दो टप्पेबाजों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चार जनवरी को कोतवाली पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने उन्हें मूड़घाट के पास से पकड़ा था। उनके पास से चोरी की रकम, जेवरात और चरस जब्त की गई थी।
विज्ञापन

उनमें चंदरु तेली व राजू तेली निवासी नवलपट्ट रोड गांधीनगर निकट मारी अंबा मंदिर गली नंबर आठ थाना थिरुवेरमबोर जनपद तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु शामिल हैं। कोतवाल के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दोनों विभिन्न प्रदेशों व जनपदों में घूम-घूमकर चोरी व टप्पेबाजी करते थे। साथ ही नशीली वस्तु की तस्करी भी करते थे। एक दिसंबर 2021 को शहर में सेहुड़ा कला थाना रुधौली निवासी डॉ. जय कृष्ण पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि बड़ेवन के पास उनकी स्कार्पियो का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया। बैग में लगभग 10 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछुआ रखा था। इसी दरम्यान विकास भवन के पास खड़ी सहायक विकास अधिकारी की लग्जरी कार के दाहिनी तरफ पीछे के दरवाजे का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा हुआ बैग चोरी कर लिया था। इस संबंध में कुदरहा ब्लॉक में तैनात प्रभारी सहायक विकास अधिकारी जयेंद्र लाल ने तहरीर देकर बताया था कि बैग में गाड़ी का मूल अभिलेख, इंश्योरेंश, ग्राम पंचायतों की चेक बुक तथा महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख (ब्लॉक/ग्राम पंचायतों से संबंधित) रखे थे। पुलिस का दावा है कि शहर छोड़कर निकलने की तैयारी में दोनों टप्पेबाज मूड़घाट सवारी पकड़ने पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली व स्वॉट की टीम ने दोनों को मूड़घाट के पास से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें