फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन सहित दो मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन सहित दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को 539 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई जिसमें लैब टेक्नीशियन सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस प्रकार जिले में अब नौ एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना जांच के लिए 457 लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थलों से टीम ने सैंपल लिया है। कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें