फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों मशक्कत के बाद शव दफन करने पर राजी हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में मौत में दो गिरफ्तार, अन्य गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में नामजद राहुल शर्मा और सुरेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव में पहुंचे। जहां पहले से मौजूद भारी संख्या में ग्रामीणों व परिवार वालों ने यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव को दफन नहीं करेंगे।
सूचना मिलते ही एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसडीएम सूरज यादव के अलावा नगर, कलवारी व दुबौलिया थाने की फोर्स पहुंच गई। करीब एक घंटे मान मनौवल के बाद वे लोग शव दफन करने पर राजी हुए। नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब सात बजे पड़ोसी दो गांवों के दो पक्ष आमने- सामने आ गए थे। एक पक्ष का आरोप है कि राहुल, सुरेन्द्र चौधरी, सचिन, विशाल व मनीष ने आम तोड़ने की बात को लेकर एक राय होकर घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से मारापीटा और अपशब्द कहा। मारपीट में उनके बेटे तकदीर अली व पड़ोसी नियाज अहमद को चोट आई। तकदीर अली के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, मारपीट में घायल तकदीर अली को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को दिन में उसे गोरखपुर से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ जाते वक्त बृहस्पतिवार शाम तकदीर अली (21) की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष की तहरीर पर विपक्षी शेरअली, नियाजअली, झिनकू, तकदीर व नाजिम के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एएसपी ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। जल्द बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एक महीने पहले हुई थी शादी
- मारपीट में जान गंवाने वाले तकदीर अली की एक माह पहले कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरकैला निवासी बरकतुन्निशा पुत्री जलालुद्दीन के साथ शादी हुई थी। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि अभी बरकातुन्निशा के हाथ की मेंहदी छुटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। तकदीर अली चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई अनवर अली, सरवर अली, सद्दाम हुसैन हैं। मृतक के पिता मोहम्मद मोबीन व माता जमीरून्निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें