मारपीट के छह मामलों में 19 नामजद
हर्रैया, छावनी, कप्तानगंज, दुबौलिया और मुंडेरवा क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में विभिन्न वजहों से मारपीट के छह मामलों में पुलिस ने 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सभी मामलों में पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है।
हर्रैया थाने के त्रिलोकपुर तिवारी गांव में पैमाइश का पत्थर उखाड़कर फेंक देने के मामले में पुलिस ने ब्रह्मदीन की तहरीर पर बगेदू, अबताब, अनिल व प्रकाश की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव में नौ दिसंबर को आपसी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के पैकोलिया गांव के रविंद्र ने तहरीर देकर पंकज, प्रवीन व झिनका देवी पर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
उधर, कप्तानगंज थाने के पैकापुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के मामले में सावित्री देवी ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए उसके दामाद सुरेंद्र प्रसाद के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए चार पहिया गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने राम किशोर, शिवशंकर, अनिल कुमार व सुनील कुमार निवासी गण पैकापुर पर मुकदमा दर्ज किया है।
दुबौलिया थाने के मरौटी पांडेय गांव में पानी बहाने को लेकर विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस ने आरती देवी की तहरीर पर प्रदीप, राधेश्वरी देवी व मंजू को नामजद किया है। मुंडेरवा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में रामकरन यादव निवासी लगुनही की तहरीर पर लालजी यादव निवासी अहरा व तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
----------