ट्रेन की चपेट से महिला की मौत
पुरानी बस्ती के कडरखास के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बकरी चराने गई महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ में मवेशी भी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना बुधवार की शाम पुरानी बस्ती थानांतर्गत कडरखास के निकट घटी।
बुधवार कडरखास निवासी 55 वर्षीय शैइदुन्निशा पत्नी इस्तियाक अहमद बकरी चराने निकलीं थीं। बकरी चराते-चराते गेट संख्या 197 के पास पहुंच गईं। तभी बकरी के कुछ बच्चे गेट से 100 मीटर पूर्व किलोमीटर संख्या 565/0 के पास अप लाइन पर चले गए। जिन्हें पटरी से हटाने के लिए हांकने चली गईं। तभी पहुंची रक्सौल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15273) की चपेट में आ गईं। महिला व बकरी के तीन बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। इनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर प्लास्टिक कांप्लेक्स पुलिस चौकी इंचार्ज बांकेलाल टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।