वाल्टरगंज (बस्ती)। बांसी-रुधौली मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के गौरा इटोहा के पास खड़ी ट्राली में पीछे से बाइक जा घुसी। जिस पर सवार होकर बारात जा रहे तीन जिगरी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर बाइक चला रहे 16 वर्षीय अनंत प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दोनों की हालत भी नाजुक देख जिला अस्पताल के ईएमओ ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया।
सोनहा थाने के कोरियाडीह निवासी राम शब्द का 16 वर्षीय पुत्र अनंत प्रकाश सोमवार देर शाम
अपने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति निवासी 17 वर्षीय दोस्त संदीप और 22 वर्षीय विक्रम के साथ बाइक से जमदाशाही बारात के लिए निकला। गौरा इटोहा के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर नजर नहीं पड़ी और करीब 55 किमी की स्पीड से ट्राली में जा भिड़े।