पालिका परिषद में गूंजे जन सुविधाओं के मुद्दे
खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई में हीलाहवाली का आरोप
सदर विधायक ने बोर्ड के बैठक की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। साफ-सफाई का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि अभियान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का लक्ष्य लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सदर विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा के अलावा सभी निर्वाचित-मनोनीत सदस्य शामिल हुए। बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने वार्डों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली और सड़कों से जुड़े मुद्दे सामने रखा। इस पर सम्यक निर्णय लेते हुए अध्यक्ष, विधायक और अधिकारियों की तरफ से सभासदों को आश्वस्त किया कि इसमें कहीं कमी नहीं रहने पाएगी। अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षकों को जवाबदेह बनने पर जोर दिया। इसमें आउट सोर्सिंग के जरिए दो-दो सफाई कर्मचारी लगाने की बात उठी। बोर्ड की बैठक में विधायक ने शहर को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने की शीघ्र कार्रवाई पर बल दिया। सभी वार्डों में एलईडी लाइट, कूड़ा रखने के लिए 150 कंटेनर, शहर को ओडीएफ कराने के लिए सचल शौचालय की व्यवस्था का प्रस्ताव लाया गया। सड़क, पटरी, नाला, नाली, सड़क मरम्मत निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में प्रमोद कुमार डब्लू, ममता, ताड़कनाथ, शांति, मोहम्मद सिद्दीकी, चुनमुन लाल, विशाल, माया देवी, दिनेश गुप्ता, अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, पूनम शुक्ला, मोहम्मद अहमद, निशातबानों, कृष्ण कुमार पांडेय, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, कमरूलहुदा, मोहम्मद इद्रीश, प्रफुल्ल, परमेश्वर कुमार शुक्ला, दीप आनंद, शालू यादव, सहायक अभियंता घनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।