फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। महुली मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के पगार खास गांव के निकट हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले श्रमिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आम कोइल गांव निवासी 28 वर्षीय किस्मत अली पुत्र हबीबुल्लाह हार्डवेयर की दुकान पर काम करता थे। दुकान मालिक उमेश गुप्ता ने बताया कि उनका इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने के लिए दो इलेक्ट्रीशियन साथ में दो-तीन लेबर भी लगाए गए थे। मशीन ठीक करने के बाद उस पर मकैनिक ने बाट रखकर वजन परखने को कहा। बाट रखने के साथ किस्मत अली भी मशीन के फाउंडेशन पर चढ़ गए। इसी दौरान ऊपर से गए नंगे तार से उसका शरीर छू गया। घटना के आनन फानन में महादेवा स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

तीन भाइयों में किस्मत अली सबसे छोटे थे। शादीशुदा दो बड़े भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। 70 वर्षीय माता अंजुमनिशा व शादी योग्य हो चुकी दो बहनों के अलावा पत्नी व दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी किस्मत अली पर थी। उनके असमय चले जाने से परिवार पर संकट आ गया। मृतक की बहन सलीकुन्निशा की आने वाले सात नवंबर को शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें