लापरवाह 123 हेडमास्टरों का वेतन रोका
बस्ती।
बच्चों को दोपहर का भोजन न देने वाले 123 हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन रोका गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 99 हेडमास्टरों के पास मोबाइल ही नहीं है। इन लोगों ने मोबाइल नंबर को फीड नहीं कराया है। 24 ऐसे लापरवाह हेड मास्टर हैं, जिन्होंने भोजन बनने की सूचना ही नहीं दी। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने सभी को अपना मोबाइल नंबर हर हाल में फीड कराने के निर्देश दिए हैं।
इनका रोका वेतन
दुबौलिया ब्लॉक के धरमपुर प्रथम, गौर के चकचई, डुहवा व मंसूरनगर, हर्रैया के जीवधरपुर, इंदौली व गोभिया, कप्तानगंज के राम आश्रय मिश्र, भारू, बघुडा, महुलवालखनपुर, बसंतपुर, बसौरा, नरहरपुर, नयकापार, नेवादा, पोकरा, मांझा व महुआ मिश्र, कुदरहा के रोहारी, तीघरा, बरतैनिया, कुदवा, पिपरपाती, बेलवाडांडी, भितिया व फैलवा, परशुरामपुर के शंकरपुर, सालेपुर, रानीपुर बीतरा, रामपुर नवनिधारे, मिश्रौलियाधीश, बदरपुर, नरायनपुर व परसपुर, रामनगर के पटखौली ईस्ट, मलानी साहेब वाजिद, शंखपुरा चक दोस्त मोहम्मद, बनवधिया, परसोहिया, चंदोखा व उमरभरिया, रुधौली के खरदेउरा, सिहारीखुर्द, चोंगरी व सेहुदाकला कन्या, सल्टौआ के तैयाधीश, पडरिया दत्तू, झलहनिया, बखुडी व बसडिलिया, साऊंघाट के मुदबरका चिंता, खतिनौली, भरतिहवां, पचेदेवरी, मुड़ाडिया जप्ती व तिघरा पंडित, विक्रमजोत के माझा जरही, धिरौली बाबू, जैतापुर, कुंहगांव, अमोढ़ा, पचवस, रामघड़िया, सेेदुरिया मिश्र, रानीगांव, दत्तानगर, रानीपुर चतर, छतौना, घुसैनिया पाठक, कवलपुर, शहरी क्षेत्र अस्पताल चौराहा, बहादुरपुर के दुबौली, मटेरा, लवादा, सुजावलपुर, कलवारी एहतमाली, देवाडीह, बैजुपुरवा, धौरहरा, जुआ जाता, कुनाई, भरवलिया, पगार, अगया भागड, हथिया उयाध्याय व गोपालपुर, बनकटी के अनुपोखर, गंगौरी, चित्राखोर, सोभनपुर, दडिया, खरवनिया, गोविंदपुर, जगुई, सिकराखुर्द, लहरी, मोहनाखोर, कुम्हिया मिश्रौलिया, बेलसुही व जय विजय इसी तरह सदर ब्लॉक के हरदिया बुजुर्ग, रमवापुर, पचीसा, सुसीपुर, भैंस बरहा, नचनी, टेमा, देवरिया, रामपुर, सिकरा हकीम और भउरा स्कूल के हेडमास्टर का वेतन रोका गया।